ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक, 2 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी जाएंगी

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मैकेनिकल रोड स्वीपिंग की दिशा में कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कों के लिए 2 नई ट्रक माउंटेड मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन खरीदेगा।

इस पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने बताया कि अभी प्राधिकरण के पास खुद की केवल 2 मशीनें हैं। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट के लिए एक-एक नई मशीन ली जाएगी।

इनका संचालन ओपेक्स माडल पर होगा, जिसमें मशीनों के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी की होगी। काम के आधार पर भुगतान प्राधिकरण करेगा।

8 मशीनों से कवर नहीं हो पा रहा शहर 

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ठेके पर 4 और परियोजना विभाग ग्रेनो वेस्ट में 2 मशीन चला रहा है। कुल 8 मशीनों से पूरे शहर का कवरेज नहीं हो पा रहा है। 2 नई मशीनें जुड़ने से सफाई आसान होगी।

अधिकारियों के अनुसार नई सड़कों के साथ भविष्य में 4 और मशीनों की जरूरत होगी।सफाई की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। सभी मशीनों में जीपीएस लगा होगा।

Share This Article
Leave a Comment