नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर थार चढ़ाने की कोशिश, रायफल दिखाकर धमकी का आरोप

News Desk
1 Min Read

नोएडा। नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर थार चढ़ाने की कोशिश और धमकी देने का मामला सामने आया है।

सरफाबाद के रहने वाले रामकिशन यादव भाजपा में मंडल अध्यक्ष हैं। उनके परिचित गौरव ने उन्हें जमीन दिखाने के लिए सेक्टर-74 स्थित रोसेला फार्म हाउस के पास बुलाया था। इसी बीच वहां पर गांव का सुभाष यादव थार कार से आया।

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उन पर थार चढ़ाने का प्रयास किया। उसके बाद रायफल दिखाकर डराने का भी प्रयास किया। आरोपी ने जमीन को लेकर जान से मारने की धमकी दी और चला गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सेक्टर-113 थाने में शनिवार को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment