Noida Accident: उल्टी दिशा से आ रही कार छह मजदूरों को टक्कर मारकर फरार, एक की मौत; पांच जख्मी

Rohit Kumar
1 Min Read

यूपी की औद्योगिक सिटी नोएडा में शनिवार की देर रात कंपनी में काम करके अपने घर को लौट रहे आधा दर्जन कर्मचारियों को एक अज्ञात कार ने कुचल दिया। एक कर्मचा​री की मोत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाली कार की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 83 स्थित एप्पल कंपनी के सामने एक अज्ञात कार ने 6 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति 22 वर्षीय इस्लाम उतारना निवासी लहरपुर थाना हरपुर, जनपद सीतापुर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment