हल्द्वानी में योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का खुलासा, आरोपी नेपाल से गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र में योगा ट्रेनर ज्योति मेर की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को नेपाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने बताया कि घटना 31 जुलाई की है, जब ज्योति मेर अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली थीं। गले और हाथों पर चोट के निशान और सिर पर लगी चोट से मामला हत्या का निकला। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और नेपाल तक पीछा कर उसे दबोच लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति मेर, आरोपी अभय और उसके भाई अजय द्वारा संचालित योगा सेंटर में काम करती थीं। सेंटर के प्रबंधन को लेकर विवाद बढ़ रहा था। इसके अलावा ज्योति के अजय के साथ अवैध संबंधों को लेकर अभय आक्रोशित था। इसी गुस्से में उसने ज्योति की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर नेपाल भाग गया।

पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment