तांत्रिक बन दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने युवती को दबोचा… मां-दादी ने पकड़ा और कर दी धुनाई

Rohit Kumar
3 Min Read

बाराबंकी: बाराबंकी (Barabanki News) में दो युवकों पर तांत्रिक बन कर झाड़फूंक के बहाने युवती से गैंगरेप करने का आरोप है। युवती मां के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणों ने दोनों तांत्रिक युवकों को पकड़ कर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो युवक तांत्रिक बन कर पहले युवती की हस्तरेखा देखी। इसके बाद गृहक्लेश और विपदाओं को दूर करने लिए झांसा देकर अगवा कर लिया और गन्ने के खेत में बारी–बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती की मां के शोर मचाने पर मौक पर पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक युवकों को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तांत्रिक हिरासत में लेकर रामनगर थाने ले आई।

साधु के वेश में युवती से गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी बुजुर्ग दंपती अपनी 22 वर्षीय बेटी के साथ सड़क किनारे स्थित खेत में झोपड़ी बना कर रहते हैं। आरोप है कि बुधवार दोपहर कथित साधु के वेश में दो युवक पानी पीने के लिए उनके झोंपड़ी नुमा घर पर पहुंचे। पानी पीने के बाद वहां मौजूद बुजुर्ग दंपती को तांत्रिक युवकों ने गृह क्लेश का हवाला देकर डराया। इसके बाद आश्वासन दिया कि वो झाड़-फूंक कर उसके घर से घरेलू क्लेश को खत्म कर देंगे। तांत्रिकों ने बुजुर्ग दंपती के बाद युवती को क्लेश खत्म करने का झांसा देकर तंत्र मंत्र की क्रिया करने के लिए गन्ने के खेत में ले गए। इस दौरान तांत्रिक युवकों ने बारी-बारी कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

तांत्रिक युवकों की भीड़ ने की पिटाई

तांत्रिक युवकों की इस घिनौनी हरकत की सूचना पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तांत्रिक युवकों की पिटाई कर रही भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने ले आई। रामनगर थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ में युवकों की पहचान सफदरगंज थाने के बाकीपुर निवासी राहुल और मनोज के रूप में की है। आरोपियों पर गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment