कमीशन की मांग बनी हिंसा की वजह, पुलिस ने केस दर्ज किया

Amit
2 Min Read

10 लाख की मांग पूरी न होने पर दो आरोपियों ने युवक को पहले उठाया, फिर दो जगहों पर पीटा

शहडोल- बुढ़ार क्षेत्र में जमीन के सौदे में 10 लाख रुपये का कमीशन न देने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

घटना तीन दिन पहले की है जब बुढ़ार निवासी प्रकाश पाठक और लच्छू लोधी कार से लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा के पास पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर 10 लाख रुपये का कमीशन मांगते हुए गाली-गलौज की और फिर जबरन कार में बिठाकर ले गए। आरोप है कि दोनों ने पहले तहसील के पास और फिर रुगंठा तिराहा के पास उसे बेरहमी से पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।

राहगीरों की मदद से लक्ष्मीकांत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकाश पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लच्छू लोधी की तलाश जारी है।

बुढ़ार पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment