ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में जूम ऐप के माध्यम से गुरुवार को जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को खेलों में उचित रूप से प्रशिक्षण देने के लिए संबंधित खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए ताकि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण प्राप्त हो सके और वह देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए रखे गए प्रशिक्षकों का मानदेय समयानुसार उनको प्राप्त होता रहे इस प्रकार अपने कार्य योजना तैयार की जाए। जिलाधिकारी ने उप क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलकूद प्रोत्साहन समिति से आर्थिक सहायता देने के लिए भी अपना प्लान तैयार कर लिया जाए ताकि जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी को कहा कि उनके द्वारा सभी खेल संघों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए विभिन्न खेलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए ताकि समस्त खेलों की चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो सके। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह भी कहा कि जी 20 सम्मेलन का व्यापक प्रचार प्रसार हो इसके लिए खेल महोत्सव कराने की तैयारियां भी खेल विभाग के द्वारा की जाएं एवं माननीय सांसद खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप क्रीड़ा अधिकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ले ताकि जनपद में माननीय सांसद खेल प्रतियोगिता को विधिवत रूप से सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने उप क्रीडा अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा सभी खेल उपकरणों की लिस्ट तैयार की जाए ताकि जो भी खेल उपकरण मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नहीं है और मूलभूत सुविधाओं को जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सके। बैठक का सफल संचालन उप क्रीडा अधिकारी अनीता नगर के द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, खेल संघों के पदाधिकारी गण तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जूम ऐप के माध्यम से जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में यमुना की मिट्टी से तैयार हो रहे गणपति, लालबाग के राजा से बाल गणेश तक कई रूप
- मुराद पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को अगवा कर मांगी 1 लाख की फिरौती, नोएडा पुलिस ने छुड़ाया
- बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने का आरोप, ग्रेटर नोएडा में केस दर्ज
- ग्रेटर नोएडा में कोर्ट में विवाद लेकर पहुंचे दंपती, लोक अदालत में फिर थामा एक-दूसरे का हाथ
- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट की कॉफी परोसने का आरोप, युवक की बिगड़ी तबीयत
- नोएडा के अव्युक्त ने 1 मिनट में पहचाने 40 क्रिकेटर्स, 6 साल की उम्र में बनाया तीसरा Guinness World Record
- स्कूल में छात्र को डंडे से मारा, आंख फूटी: हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में भर्ती; जेवर पुलिस कर रही जांच
- समय-सीमा समाप्त, कनावनी किसानों का दो टूक ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो
