ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में एक महिला डॉग फीडर पर एक दंपति ने लकड़ी की लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में महिला की उंगली बुरी तरह कुचल गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़िता की शिकायत पर बिसरख थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी दंपति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चिंताजनक तथ्य यह है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है।
सड़क के पशुओं को भोजन खिलाना कोई अपराध नहीं है। ऐसे हिंसक तत्वों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई आवश्यक है ताकि कानून का सम्मान बना रहे और पशु-सेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी दंपति को तुरंत गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
— जारीकर्ता

