एक गांजा तस्कर चढा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने वाला एक अभियुक्त विनीत टाँक उर्फ बिन्नू पुत्र नरेश कुमार टाँक निवासी श्मशान घाट के पास गांव छिजारसी थाना सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के एफ ब्लाक सेक्टर-63 से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment