मॉडल टाउन में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि पांच सवारियां घायल हो गईं। आरोप है कि जीबी पंत अस्पताल के एक डॉक्टर की आई-20 कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया और सभी सवार घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी डॉक्टर ने घायलों को खुद अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक हादसा रिंग रोड स्थित नारंग आई हॉस्पिटल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक नागेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और तीन बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जांच में कार चालक की पहचान डॉक्टर सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो जीबी पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। साथ ही मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment