समाज सेवी रश्मि पाण्डेय को किया गया सम्मानित

Rohit Kumar
1 Min Read

महिला उन्नति संस्था द्वारा चलाए जा रहे महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन सदस्यों ने गौतमबुद्ध नगर की समाज सेविका  एवं ई॰एम॰सी॰टी॰ की संस्थापक रश्मि पाण्डेय को नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रश्मि पाण्डेय  ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए ईएमसीटी टीम सदैव तत्पर है और हम लोग आज छोटी छोटी बच्चियों को सबल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है, हमारी टीम उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि इन बच्चियों  का भी भविष्य उज्जवल बन सके।

आज ई॰एम॰सी॰टी॰ उपाध्यक्ष अनामिका सारस्वत, सदस्य अदिति , महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा, डॉक्टर ओम् वीर सिंह भगेल  आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment