सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने को लेकर एसीईओ दीपचंद से मिला भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रतिनिधिमंडल

Rohit Kumar
1 Min Read

आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रतिनिधि मंडल ने ऐछर गांव के किसानों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उसी को लेकर एसीईओ दीपचंद से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि 16 जुलाई 2021 को सुप्रीम कोर्ट से ₹65 प्रति वर्ग मीटर से ऐछर गांव के किसानों को 8 सप्ताह में बढ़ा हुआ मुआवजा देने का आदेश किया था लेकिन प्राधिकरण किसानों को गुमराह करता रहा और रीवयू में चला गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू को 10 जनवरी 2022 को खारिज कर दिया था और अधिकारियों को तलब करने का संज्ञान लिया आज सभी पीड़ित किसानो ने एसीईओ से मिलकर जल्द मुआवजा देने की मांग की है एसीईओ ने किसानों को अस्वस्थ किया कि जल्द ही आपको बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाएगा इस मौके पर चौधरी बिहारी भाटी शेखर प्रधान मनोज भाटी डॉक्टर विकास प्रधान शशीनदर भाटी मोहित भाटी आलोक नागर सतीश भाटी शुभम चेची प्रवीण कासना लोकेश भाटी विधु गोस्वामी कृष्ण नागर विपिन कसाना सीपी सोलंकी सहित आदि लोग मौजूद रहे!

Share This Article
Leave a Comment