ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित साइट ऑफिस में 22 दिसंबर से जनसुनवाई फिर शुरू

Rohit Kumar
1 Min Read

–गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में सीबीएसई का परीक्षा केंद्र बनने से आई थी रुकावट

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज स्थित प्राधिकरण के साइट ऑफिस में 22 दिसंबर से फिर जनसुनवाई होगी। फरियादी साइट ऑफिस में आकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। सीबीएसई की परीक्षा खत्म हो जाने के कारण अब फिर से यहां जन सुनवाई हो सकेगी।
दरअसल, सीबीएसई ने गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में 20 दिसंबर तक के लिए अपना परीक्षा केंद्र बनाया था, जिसके चलते बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण का साइट गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में बना हुआ है। इस वजह से बीते दो बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जनसुनवाई नहीं हो सकी। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीप चंद्र ने बताया कि अब परीक्षा खत्म हो गई है। अब फिर से हर बुधवार प्राधिकरण के अधिकारी यहां पर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे और उनका समाधान करने की कोशिश करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment