नोएडा संवाददाता, नोएडा पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल तथा गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 22 जनवरी 2023 की रात्रि 10 बजे से 23 जनवरी 2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 25 जनवरी 2023 की रात्रि 10 बजे से दिनांक 26 जनवरी 2023 में कार्यक्रम समाप्ति तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले मालवाहक (भारी,मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन निम्नाकिंत मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
गणतंत्र दिवस को लेकर नोएडा पुलिस ने की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- यमुना सिटी की बदलेगी तस्वीर, 60 मीटर सड़क पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
- नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सजेगी जिले की सबसे बड़ी रामलीला, 50 बीघे में होगा भव्य आयोजन
- ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे लूट का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं, रेकी कर बदमाशों ने रची थी साजिश
- रिटायर्ड कर्नल की पत्नी को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 44 लाख की ठगी
- ग्रेटर नोएडा में 106 किसान हिरासत में, 20 से अधिक महिलाएं भी शामिल; मांगों पर डटे
- यीडा की बैठक में बड़ा एलान: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, किसानों का बढ़ा मुआवजा
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
