नोएडा में खौफनाक मंजर, बोनट पर लटके 2 युवक, बेखौफ होकर कार भगाता रहा कैब चालक

News Desk
1 Min Read

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-18 में एक कैब ड्राइवर द्वारा दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने का मामला सामने आया है। नोएडा की व्यस्त सड़क पर कहासुनी के बाद कैब ड्राइवर ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं, घटना का 16 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक कार के बोनट पर लटके दिखाई दे रहे हैं, जबकि ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेजी से आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

कई वाहन टक्कर लगने से बचे

इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आने से बचते गए। वीडियो में कार के बोनट पर लटके दोनों युवक खुद को संभालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। उनके आसपास से कई वाहन गुजर रहे हैं। जाम जैसी स्थिति होने चलते कैब रुक जाती है।

इसके बाद पीड़ित उतरकर कैब का गेट खोलने का प्रयास करता है। घटनाक्रम ने व्यस्त सड़क पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। वाहन को ट्रेस कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment