ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला: 5 गांवों के 25 किसानों के 6% आबादी भूखंड प्रस्ताव को मंजूरी

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र के पांच गांवों के किसानों की 6 प्रतिशत आबादी भूखंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सीईओ एनजी रवि कुमार की मंजूरी के बाद प्राधिकरण ने किसानों के नाम और गांवों की सूची जारी कर दी है और आम लोगों से आपत्तियां मांगी हैं।

6 प्रतिशत आबादी भूखंड

प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (भूलेख) के मुताबिक, ग्राम अमरपुर, मायचा, पौवारी, घंघोला और चक्रसेनपुर के उन किसानों को शामिल किया गया है, जिनका 6 प्रतिशत आबादी भूखंड दिया जाना बाकी है।

एक-एक किसान सूची में

प्राधिकरण के अनुसार ग्राम अमरपुर के 15 किसान, ग्राम मायचा के 7 किसान, ग्राम पौवारी, घंघोला और चक्रसेनपुर के एक-एक किसान इस सूची में हैं।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस भूमि के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह 15 दिन के भीतर विशेष कार्याधिकारी (भूलेख) कार्यालय में लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। पात्रता का परीक्षण निर्धारित समय सीमा के बाद किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment