आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में हुड़दंग, बिना नंबर प्लेट की कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर; दो हिरासत में

News Desk
5 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा की आम्रपाली जोडियाक सोसायटी में बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली एक कार के बिना अनुमति अंदर घुसने के बाद विवाद गहरा गया। मामले में सामने आया है कि बिना नंबर प्लेट वाली कार ने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षति पहुंचाई। रोकने पर कार सवार हंगामा कर करने लगे। सोसायटी के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। घटना में तीन लोगों को चोट आई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। कार को भी जब्त किया गया है। घटना को लेकर सोसायटी के लोगों में डर और गुस्से का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही निवासियों ने नोएडा हाइराइज फेडरेशन (NHRF) के अध्यक्ष निखिल सिंघल से संपर्क किया।

आम्रपाली जोडिएक सोसायटी की घटना की जानकारी मिलते ही निखिल सिंघल देर रात थाना सेक्टर-113 पहुंचे और प्रभावित निवासियों से पूरी बात सुनी। इसके बाद NHRF टीम, सोसायटी के निवासियों और AOA पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोसायटी के निवासी जोगिंदर सिंह, गौरव असाटी, नमिता चौबे, पूजा चौबे, सचिव शशि, अध्यक्ष के.के. शर्मा समेत अन्य AOA सदस्य और 100 से अधिक लोग मौजूद रहे।

पुलिस से की शिकायत

सोसायटी से थाने पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी, जिसके बाद देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई। NHRF अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि हाइराइज सोसायटियों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है। उनके अनुसार, बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली कार का सोसायटी में घुसना और इसके बाद हुई घटना गंभीर चिंता का विषय है। आम्रपाली जोडिएक के निवासियों के संपर्क पर मैं देर रात थाना सेक्टर-113 पहुंचा और सभी से घटना की जानकारी ली।

निखिल सिंघल ने कहा कि इस मामले में NHRF टीम, सोसायटी के AOA पदाधिकारी और निवासियों ने एकजुट होकर FIR दर्ज कराने की मांग की। मैं सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं SHO प्रमोद कुमार का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर देर रात एफआईआर दर्ज कराई।

पहले भी आई थी घटना

नोएडा में कुछ दिन पहले प्रतीक लॉरेल सोसायटी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। ऐसी घटनाएं नोएडा की हाइराइज सोसायटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। निखिल सिंघल ने पुलिस प्रशासन, AOA-RWA और सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

घटना पर जताई चिंता

एनएचआरएफ के सचिव कपिल मेहरा ने कहा कि यह घटना सभी हाइराइज सोसायटियों के लिए चेतावनी की तरह है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है। प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच, CCTV निगरानी और सुरक्षाकर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। आम्रपाली जोडियाक के निवासियों, AOA पदाधिकारियों और NHRF टीम ने मिलकर पुलिस के सामने अपनी बात रखी।

कपिल मेहरा ने कहा कि सोसायटी के लोगों का प्रयास उनकी एकजुटता दर्शाती है। इससे पता चलता है कि निवासी और सोसायटी प्रतिनिधि जब किसी गंभीर मुद्दे पर साथ आते हैं, तो उनकी शिकायत को बेहतर तरीके से उठाया जा सकता है। उन्होंने सभी सोसायटियों से सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने की अपील की।

लोगों ने किया धन्यवाद

आम्रपाली जोडिएक के निवासियों ने घटना के बाद उनके साथ खड़े रहने, थाने पहुंचने और FIR दर्ज कराने में मदद करने के लिए NHRF टीम, AOA पदाधिकारियों तथा अन्य सहयोगी निवासियों को धन्यवाद दिया। NHRF ने सभी सोसायटियों से कहा है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के प्रवेश पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, आगंतुकों की पूरी जांच हो, CCTV कैमरों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।

सोसायटी के लोगों ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। निवासियों की सुरक्षा सबकी साझा जिम्मेदारी है। NHRF, AOA और जागरूक निवासी मिलकर प्रशासन से समन्वय बनाकर हाइराइज सोसायटियों को अधिक सुरक्षित बनाने के प्रयास जारी रखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment