भाजपा को अलविदा कह साइकिल पर सवार हुए रामइकबाल, बलिया का बदला सियासी समीकरण

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी का दामन थाम लिया। राम इकबाल सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से 2002 में विधायक बने थे। सपा की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी गयी है। सिंह ने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर बताया गया, सपा का बढ़ता कारवां। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह जी अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।अखिलेश द्वारा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाते हुये तस्वीर भी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गयी है।

Share This Article
Leave a Comment