क्रांतिकारी शहीद दरयाव सिंह गुर्जर का दनकौर में बने शहीद स्मारक,चौधरी प्रवीण भारतीय

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर में जन्मे क्रांतिकारी शहीद दरयाव सिंह गुर्जर का शहीद स्मारक बनवाने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन एवं दरयाव सिंह जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अरुणवीर सिंह को पत्र देकर मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि देश की आजादी में गौतम बुद्ध नगर के दनकौर दादरी सिकंदराबाद आदि क्षेत्र के क्रांतिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को आजाद कराया। दनकौर के गांव जुनेदपुर निवासी क्रांतिकारी शहीद दरयाव सिंह गुर्जर जी ने अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति में अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल बजाया और यहां से अंग्रेज एवं ब्रिटिश सरकार को खदेड़ने का काम किया। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सरकार ने देश की आजादी के मतवाले क्रांतिकारी दरियाव सिंह गुर्जर जी को 14 मई 1858 में बुलंदशहर के काले आम पर फांसी लगाकर शहीद किया था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद दरयाव सिंह गुर्जर जी का प्रमुख कस्बा दनकौर हुआ करता था। उनकी यहां रियासत थी लेकिन 18 सो 57 की क्रांति में देश की आजादी लिए सब कुछ उन्होंने न्योछावर कर दिया।

क्रांतिकारी दरयाव सिंह गुर्जर जन कल्याण समिति के प्रमुख सदस्य पहलवान जयवीर नागर ने बताया कि दनकौर कस्बे के आसपास शहीद दरयाव सिंह नागर जी के नाम से शहीद स्मारक बनाया जाए। शहीद स्मारक में उनकी प्रतिमा के साथ साथ उनका क्रांतिकारी इतिहास भी लिखा जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां शहीद दरयाव सिंह नागर के बलिदान को पढ़ सकें और प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य कर सकें।

इस दौरान- चौधरी प्रवीण भारतीय आनंद नागर जयवीर पहलवान शिव कुमार नागर निर्देश कुमार दिनेश कुमार राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment