थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा सैक्टर-18 स्थित एलाइट स्पा के कर्मचारी से मारपीट ,गाली गलौच एवं धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Rohit Kumar
2 Min Read

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दिनांक 15.09.2022 को पंजीकृत मु0अ0स0- 396/2022 धारा 323/504/506/342 भादवि में आरोपी पवन कुमार पाण्डेय उपरोक्त को sector 18 से गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरण-

विवेचना से पाया गया कि आरोपी पवन कुमार पाण्डेय अपने साथी राजेन्द्र तोमर निवासी मेरठ के साथ दिनांक 14.09.2022 को समय शाम करीब 3:30 बजे सैक्टर-18 स्थित एलाइट स्पा मे मसाज थैरेपी लेने के लिए पंहुचा था, जहां आरोपी पवन कुमार पाण्डेय की स्पा कर्मचारी राज से वहां के स्टाफ द्वारा सर्विस को लेकर आपत्ति जताई तथा अनावश्यक डिमांड की गई। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई तथा आरोपी पवन कुमार पाण्डेय ने स्पा कर्मचारी के साथ गाली गलौच करते हुए अन्दर कमरे मे खींचकर मारपीट की तथा जेल भिजवाने की धमकी देते हुए अपने साथी के साथ भाग गया।
इस घटना के सम्बन्ध मे राज पुत्र रमेश उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सैक्टर-20 पर मु0अ0स0- 396/2022 धारा 323/504/506/342 भादवि पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पवन कुमार पाण्डेय पुत्र राजा राम निवासी- फ्लैट नम्बर -sg 06 ब्लाक बी राजनगर एक्सटेंशन थाना नन्द ग्राम गाजियाबाद।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0- 396/2022 धारा 323/504/506/342 भादवि थाना सेक्टर 20 गौतमबुद्धनगर।

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

Share This Article
Leave a Comment