राजकुमार राव ने मां की डेथ एनिवर्सरी पर उनको किया याद, भावुक हो कही दिल की बात

Rohit Kumar
2 Min Read

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव की मां अब इस दुनिया में नहीं है। 6 साल पहले एक्टर की मां का निधन हो गया था। हाल ही में एक्टर ने मां की पुणयतिथि पर उनको याद किया है। राजकुमार ने मां की तस्वीर शेयर की है और इसे साथ भावुक नोट लिखा है।
तस्वीर में राजकुमार दुल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने मां की तस्वीर में थामी हुई है। एक्टर मां की तरफ प्यार से देखते हुए किस कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा- ‘6 साल हो गए मां, आपको हमें छोड़कर गए हुए, लेकिन मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। मैं आपको हमेशा अपने दिल में रखूंगा और मुझे पता है कि आप हमेशा मेरा मार्गदर्शन करने, मेरी रक्षा करने, मुझसे प्यार करने और मुझे आशीर्वाद देने के लिए हो। मैं एक बहुत ही प्राउड बेटा हूं और मैं हमेशा आपको एक प्राउड मां बनाने की कोशिश करूंगा। आप हमेशा मेरी हीरो रहेंगी। आई लव यू मां।’ ये तस्वीर राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की है। उस समय एक्टर अपनी मां को कितना मिस कर रहे होंगे। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें राजकुमार और पत्रलेखा ने काफी समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी कर ली। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment