बारिश ने रोका कौशांबी अस्थाई बस अड्डे का काम, निर्माण में लगेगा दो माह और

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। कौशांबी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के परिसर में बनाया जा रहा अस्थाई बस अड्डे का कार्य तीन दिन पहले हुई वर्षा के बाद से प्रभावित हो गया है। इससे इस माह कार्य होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि मानसून कम होने पर ही कार्य शुरू हो सकेगा।

कौशांबी बस अड्डे का निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में 266 करोड़ से किया जा रहा है। यहां से संचालित अनुबंधित बसों का संचालन करने के लिए अस्थायी बस अड्डा बनाने का कार्य किया जा रहा है।

लगेगा दो महीने का समय

अधिकारियों का कहना है कि वर्षा होने के कारण कार्य पूरा करने में करीब दो माह और लग जाएंगे। नाले पर डालने के लिए स्लैब बनकर तैयार हैं। उन्हें अभी नाले पर डालने का कार्य नहीं किया गया है।

इसके अलावा पुराने कमरों की मरम्मत का कार्य भी अधर में लटका हुआ है। मुख्य मार्ग की ओर बनी सड़क को हटा दिया गया है।

यहीं से बसें अंदर प्रवेश करेंगी और बाहर जाएंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी का कहना है कि वर्षा से कार्य प्रभावित हुआ है। कार्य तेजी से पूरा हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment