गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणराज्य महाराष्ट्र मित्र मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में सिटी पार्क में गणेशजी की स्थापना समारोह का आयोजन किया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणराज्य महाराष्ट्र मित्र मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में सिटी पार्क में गणेशजी की स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने स्टाल का शुभारम्भ किया। नरेश गुप्ता जी ने पूजा कर मूर्ति स्थापना की । इस अवसर पर मित्र मण्डल के संस्थापक चन्द्रशेखर गर्गे ने अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत युवा पीढ़ी में कला एवं संस्कृति की नीवं रखने की दृष्टिकोण से टैलेंट शो के आॅडीशन से हुई। इस अवसर पर वेद प्रकाश, भुजंग राव वाडेकर, हरेन्द्र भाटी, श्री कान्त पाटिल,राजेश पोकले,आदित्य घिडियाल,पूर्व सहायक आयुक्त जी.पी.गोस्वामी, राहुल नम्बरदार, दुर्गेशवरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment