नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, टूटी एसटीपी लाइन से नाले में जा रहा पानी

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित एसटीपी की पाइपलाइन टूटने के बाद सारा पानी शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास नाले में छोड़ा जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाले में पानी भरने से गंदगी सड़कों पर आ जाती है और आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले दो महीने से यही स्थिति बनी हुई है।

गंदगी से अटा पड़ा है नाला

स्थानीय निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि नाला गंदगी से अटा पड़ा है। एसटीपी की लाइन दो महीने से टूटी है, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। शोधित होने वाला पानी सारा नाले में जा रहा है।

नगर निगम की लापरवाही के शिकार नाले के आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोग बन रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। इससे अक्सर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति भी बनी रहती है।

उन्होंने पाइपलाइन जोड़ने और नाले की सफाई की मांग अधिकारियों से की है। नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था बवाग को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment