21 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु की गई बैठक

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के अनुपालन में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी 2023 को जनपद गौतमबुद्वनगर में किया जा रहा है। आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में मंगलवार को बैंकों एवं फाइनेंस कम्पनी के पदाधिकारीगण एवं पैनल अधिवक्तागणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकों एवं फाइनेंस कम्पनी के पदाधिकारियेां को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। पैनल अधिवक्तागण से अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने हेतु निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ विधुर भल्ला जिला अग्रणी प्रबंधक, अरविन्द मिश्रा पैनल अधिवक्ता श्रीराम फाइनेंस, दिनेश कुमार शर्मा पैनल अधिवक्ता एचडीएफसी बैंक,उमेश पांडेय पैनल अधिवक्ता एचडीबी व टीवीएस फाइनेंस,अशोक भाटी इनडूस बैंक, अखिल राज सिंह कोटेक महेन्द्रा बैंक, चन्द्रशेखर एक्सिस बैंक व अन्य उपस्थित हुयेे।

Share This Article
Leave a Comment