फतेहपुर में शोभन सरकार के मेले में 2 नाबालिगों से 6 ने किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में मेला देखने गई दो किशोरियों का अपहरण कर 6 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है. दरअसल, हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सोभन सरकार का मेला लगा हुआ है, जो पांच दिनों तक चलता है, जहां हुसेनगंज के एक गांव से 7 सहेलियां मेला देखने गई थी.

दरअसल, यह मामला फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां मेला देखते समय दो किशोरियों को 6 युवकों ने पहले किडनैप किया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके अलावा बदमाशों ने उनकी पांच सहेलियों को भी पकड़ना चाहा लेकिन एक किशोरी ने भागकर चीख पुकार करना शुरू कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने भागकर चार अन्य किशोरियों को बचाते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया है.

पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा

दो किशोरियों को अस्त-व्यस्त हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है और सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही अन्य चार किशोरियों के साथ भी दरिंदगी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन वो सभी भाग निकली. वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है.

Share This Article
Leave a Comment