प्रिंसिपल ने कक्षा एक की छात्रा की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

गुजरात। दाहोद जिले में छह वर्षीय बच्ची की मौत की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में प्रिंसिपल पर ही आरोप लगे हैं। कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल ने कक्षा एक की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह भी इसलिए, क्योंकि उसने अपने साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के प्रयासों का विरोध किया था।

इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके शव को स्कूल परिसर में ही फेंक दिया। उसने बच्ची के बैग और जूते को भी कक्षा के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य 55 वर्षीय गोविंद नट को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment