थाना सूरजपुर पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो बैट्री बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो चोरों ससवेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी-ग्राम गंगापुर थाना चौबिया जनपद इटावा, सचिन पुत्र प्रमोद निवासी-ग्राम रानीपुर थाना फफूंद जनपद औरेया को थाना क्षेत्र के मलकपुर गोलचक्कर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बैट्री बरामद की है।अभियुक्तों द्वारा मिलकर उपरोक्त बरामदशुदा बैट्री को सिरसा गोलचक्कर कासना के पास खड़ी एसआईबी कम्पनी की एक गाड़ी से चोरी किया गया था। जिसके सम्बंध में थाना कासना ग्रेटर नोएडा पर मुकदमा अपराध संख्या 63/2023 धारा 379 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया था।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment