बहराइच में युवक के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, खंभे से बांधकर पीटा-वीडि‍यो वायरल

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दलित युवक को हैरतअंगेज सजा देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। चोरी के आरोप में दलित युवक को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया। और तो युवक को पीटने के बाद उसके मुँह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया। इतने भर से आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक की आधी मूँछ भी काट दी गई।

पूरा मामला जनपद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बरकटन पुरवा का बताया जा रहा है। जहां एक दलित युवक को कुछ लोगों ने स्कूल की शौचालय सीट की चोरी के आरोप में पकड़ा तथा उसे सजा देने लगे। मौके पर मौजूद तमाशबीनों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक को सजा भी इस तरह की दी गई जो असमाजिक है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस (Bahraich Police) ने पीड़ित की तहरीर पर राजी चौराहा निवासी राधेश्याम मिश्रा, रेनू बाजपेई और राकेश तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा है।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के मुँह पर कालिख पोती गई। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों का कहना है कि युवक चोरी करने आया था। वो नशेबाज है। साथ ही वह एक मामले में नेपाल जेल भी जा चुका है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment