जमीन विवाद में 16 वर्षीय छात्र की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amit
2 Min Read

सीतामढ़ी। रीगा में जमीन विवाद में 16 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला रीगा थाना अंतर्गत भवदेपुर चैनपुरा गांव की है। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे सोए अवस्था में 16 वर्षीय छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में अपने ही पटीदारों के द्वारा ही गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। चारो तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची रीगा थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इधर, घटना की सूचना पर वरीय अधिकारी डीएसपी सदर रामकृष्ण भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं, मृतका के मां के बयान पर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान चैनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय सुखलू सिंह के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। बीती रात प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद अपने घर बरामदे पर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं, मृतक के मां के बयान पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस के द्वारा इस मामले में शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। डीएसपी रामकृष्ण ने कहा कि पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट किया जाएगा। फिलहाल, बताया गया कि पूर्व के विवाद को लेकर उसकी हत्या हुई है।

Share This Article
Leave a Comment