ईंट मारकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amit
1 Min Read

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के खैर बाईपास स्थित गगन इंटर कॉलेज के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। शव एक खोखे के पीछे पड़ा हुआ मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैर बाईपास पर खोखे के पास एक शव पड़ा मिला। मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसके सिर में गंभीर चोट है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी ईंट मार कर हत्या की गई है।

सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया ईंट मारकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। युवक की शिनाख्त बंटी कश्यप पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment