ग्रेटर नोएडा में अंतर्राज्यीय लुटेरे से पोइस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की जारचा थाना पुलिस और एक अंतर्राज्यीय लुटेरे में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद लुटेरा पुलिस की गोली लगने से बेसुध हो गया। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में र्भी कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ यूपी और मध्य प्रदेश के कई थानों में 32 मुकदमें दर्ज हैं।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस द्वारा ग्राम मुठयानी से सलारपुर नहर पर थानाध्यक्ष जारचा अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम का एक शातिर बदमाश से सामना हो गया।

शातिर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस मुठभेड के उपरांत शातिर लुटेरा सोमीन पुत्र दीनू निवासी मौहल्ला मेवातियान कस्वा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर गया। लुटेरा पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल, 3 कारतूस, 1 मोटर साइकिल बरामद हुई है। बदमाश सोमीन के विरूद्ध लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट जैसे जघन्य अपराधों के करीब तीन दर्जन मुकदमे यूपी और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Share This Article
Leave a Comment