‘5 रुपए तो देना पड़ेगा साहब…’ बकाया मांगने पर सिपाहियों ने सब्जी वाले को पीटा

Rohit Kumar
1 Min Read

वर्दी में मारपीट करने वाले दो सिपाहियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो कांस्टेबल सब्जी बचने वाले को गाली-गलौज करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है पुलिसवालों ने लड़के से सब्जी ली, जब पैसा मांगा तो मारपीट करने लगे.

पूरा मामला उन्नाव सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में वर्दी पहने सिपाही सब्जी बेचने वाले लड़के को गालियां दे रहा है. बार-बार 100 रुपए और 5 रुपए की बात कर रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे जवानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सिपाही एक लड़के से अभद्रता कर रहे हैं. उसकी गर्दन भी पकड़ रहे हैं. गाली गलौज के साथ धमकी भी दे रहे हैं. वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को देखते ही लोग दहशत में आ गए और केवल मुक दर्शन बन देखते रहे. कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया. लेकिन पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता की.

Share This Article
Leave a Comment