तीस हजारी कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर का आपत्तिजनक व्यवहार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। गोकुलपुरी निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद इमरान, जो एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ राजधानी में लूट, झपटमारी और अन्य अपराधों के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि यह घटना 16 और 17 सितंबर को तीस हजारी कोर्ट स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंशुल सिंघल की अदालत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई। आरोपी ने कई फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया और बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस टीम ने उसे पुराने मुस्तफाबाद के चमन पार्क से पकड़ा।

पूछताछ में इमरान ने कहा कि उसने जिज्ञासावश अदालत की सुनवाई में भाग लिया और उसे वेबएक्स प्लेटफॉर्म के बारे में एक परिचित से जानकारी मिली थी। उसने स्वीकार किया कि सुनवाई के दौरान उसने धूम्रपान और शराब का सेवन किया और अंडरवियर में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल रहा।

Share This Article
Leave a Comment