PM मोदी करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का शुभारंभ, भारत को बनेगा खाद्य नवाचार का ग्लोबल हब

Amit
2 Min Read

दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश को प्रोत्साहित करना और देश को वैश्विक खाद्य नवाचार, सतत समाधान और आधुनिक तकनीकों का केंद्र बनाना है।

भारत मंडपम में होगा आयोजन
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में रूस के उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रिशेव भी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। आयोजन में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, निवेशकों और नवप्रवर्तकों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

व्यापार प्रदर्शनी से कहीं आगे है यह आयोजन
आयोजकों के मुताबिक, वर्ल्ड फूड इंडिया सिर्फ एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह भारत को खाद्य क्षेत्र में नवाचार, निवेश और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए एक वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

पिछली बार 33,000 करोड़ रुपये के हुए थे समझौते
सरकार को उम्मीद है कि इस वर्ष निवेश प्रस्तावों में और तेजी आएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2023 के आयोजन के दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ कुल ₹33,000 करोड़ रुपये के MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

फोकस में होंगे स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी
इस बार के संस्करण में स्टार्टअप्स, खाद्य टेक्नोलॉजी, जैविक उत्पादों और टिकाऊ विकास (सस्टेनेबिलिटी) जैसे पहलुओं पर विशेष जोर रहेगा। आयोजन का लक्ष्य भारत को ‘फूड इनोवेशन हब’ के रूप में वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना है।

Share This Article
Leave a Comment