ईएमसीटी की ज्ञानशाला के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नृत्य और कला के माध्यम से शिक्षा पर सभी का अधिकार का दिया संदेश

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, गुरुवार को भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रीनआर्च सोसाईटी में ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) के मज़दूर वर्ग के बच्चो ने अपने नृत्य और कौशल का प्रदर्शन किया।भारत वर्ष के संविधान दिवस आज के दिन लिखा गया था और जिसमें शिक्षा सभी बच्चों का मौलिक अधिकार है। ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने सभी को संबोधित करते हुए अमीरी ग़रीबी का फर्क शिक्षा के माध्यम से कम किया जा सकता है। शिक्षित नागरिक भारत के लिए सच्ची देश सेवा होगी हम सभी को भारत में शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। पढ़ा लिखा इंसान हमेशा अपनी सोच से बड़ा होता है और यह सोच हमें हर इंसान में विकसित करनी है। ईएमसीटी की टीम काफ़ी सालो से इस सर्व शिक्षा अभियान में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभा रही है। आज सोसाईटी निवासियों ने ज्ञानशाला के बच्चो को बहुत प्रोत्साहित किया और बच्चो के कार्यक्रम के दौरान खूब ताली बजा कर बच्चो का उत्साह वर्धन किया।आज कार्यक्रम में किसलय कृष्णावंशी,नकुलेश्वर पाण्डेय, ईएमसीटी टीम से अनामिका सारस्वत, सौम्या श्रीवास्तव,सरिता सिंह,सिम्मी,सरिता वर्मा, रुचि जैन एवं कई गणमान्य सोसाइटी निवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment