कांवड़ यात्रा अवकाश के बावजूद खोले स्कूल, साहिबाबाद में 8 निजी स्कूलों को नोटिस

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन द्वारा चार से 12 अगस्त तक स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद भी मंगलवार को खोड़ा में स्कूल खोले गए। खंड विकास अधिकारी ने आठ स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

खुले थे ये स्कूल

खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने खोड़ा के नवनीत विहार स्थित लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल, मदर्स एंजल पब्लिक स्कूल नरेश विहार, मदर्स इंडिया पब्लिक स्कूल नरेश विहार, जनहित पब्लिक स्कूल लोधी चौक, लीलावती पब्लकि स्कूल मिथिला चौक, माडर्न पब्लिक स्कूल, भारत कान्वेट पब्लिक स्कूल शनि बाजार और जेआरके पब्लिक स्कूल शनि बाजार को नोटिस जारी किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूलों ने आदेशों का उल्लंघन किया है। स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment