गाजियाबाद के मॉल में युवती को चाकू लेकर पीटने वाला प्रेमी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने हाथ में चाकू लेकर युवती को पीटने वाले आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक माल में युवती को पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर चार से पांच सैंकेड का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें युवक हाथ में चाकू लेकर युवती को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा था। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जयपुरिया माल का वीडियो प्रसारित हुआ था।

दोनों थे दोस्त फिर…

वीडियो पर संज्ञान लेकर मामले की जांच की गई। जांच में पता चला कि युवक और युवती दो साल पहले नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। जहां दोनों की दोस्ती हो गई थी।

फिलहाल दोनों जयपुरिया माल में अलग-अलग स्थानों पर काम करते हैं। युवती के अन्य युवकों से बातचीत पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। युवक ने रेस्टोरेंट में रखा चाकू उठाकर स्वयं को नुकसान पहुंचाना चाहता था।

युवती ने उसे रोकने और चाकू छीनने की कोशिश की। जिसपर उसने थप्पड़ मारे थे। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि आरोपित डासना निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment