
नई दिल्ली: साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं तीन लोग घायल है. इस घटना में मृतक की पहचान 23 वर्षीय उमेश, 35 वर्षीय प्रवीण और 34 वर्षीय एचआर मैनेजर सूरज के रूप में हुई है. मृतक उमेश और प्रवीण संगम विहार के रहने वाले हैं. वही इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरिता विहार थाना के रोड नंबर 13 मथुरा रोड के समीप नोएडा के तरफ से आ रहा एक डंपर एक कड़ी क्रेन और खरीद ऑटो रिक्शा से टकरा गया. जिसमें ऑटो रिक्शा में सेफ सिटी प्रोजेक्ट सीसीटीवी इंस्टॉलेशन के वर्कर सवार थे. जो उसे समय सीसीटीवी लगाने का कार्य कर रहे थे. तभी यह हादसा हुआ है.
वहीं, मृतक उमेश के पिताजी रामदास बताते हैं कि उमेश शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं. जब हमें सूचना मिली की सरिता विहार में उसका एक्सीडेंट हो गया है जब हम लोग यहां पहुंचे तो पता चला कि एक डंपर ने जोरदार टक्कर क्रेन और ऑटो मारा. जिसमें चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. उसमें मेरा एक बेटा भी था. मृतक के पिता ने बताया कि हम लोग मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां संगम विहार में रहते हैं.
वही, मृतक उमेश के भाई रतन सिंह ने बताया कि जिस वक्त काम हो रहा था अगर सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता. लेकिन इसमें प्रशासन की भी लापरवाही है जो यह हादसा हुआ है. इसमें मेरे भाई की जान चली गई और अब तक चार लोगों की कुल जान जा चुकी है अभी भी कई लोग घायल है.
वही इस घटना के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. वहीं मृतक एचआर मैनेजर की पूरी जानकारी कंपनी से ली जा रही है. ताकि उनके परिवार को सूचना दिया जा सके.
वही हम आपको बता दें, यह हादसा आज तड़के सुबह 3:20 का है. जब एक तेज रफ्तार ट्रक खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार देता है. इसके बाद वहां कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे तलाश कर रही है, तो वहीं मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे मामले की जांच कर रही है.
