प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह से फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने की मीटिंग ।

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट बॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्नू खान ने आज नोएडा के विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह से मीटिंग कर हजारों फ्लैट निवासियों की समस्याओं से अवगत कराया

नेफोमा अध्यक्ष ने बताया की सबसे बड़ी समस्या इस वक्त हजारों फ्लेट निवासियों की रजिस्ट्री है जो कि पिछले 12 वर्ष से फ्लैट की लड़ाई लड़ रहे थे किसी तरह बिल्डरों उनको फ्लेट का पजेशन तो दे दिया लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं करी जिसकी वजह से वह मालिकाना हक से वंचित हैं और अपनी फरियाद को लेकर हर जगह धक्के खा रहे हैं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है

विधायक विधायक पंकज सिंह ने आश्वस्त किया की उच्च स्तर पर इस समस्या को रखकर निदान करेंगे हमारी सरकार जब से बनी है फ्लेट निवासियों को हक़ दिलाने के लिए कार्य कर रही है

आज की मीटिंग में नेफोमा से उमेश सिंह, किशोर कुमार, नितिन राणा, आशीष बंसल उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment