अवैध रूप से भारत में रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना सूरजपुर पुलिस और एलआईयू टीम के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत एलस्टोनिया सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में अवैध रुप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने 15 पुरुष और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।थाना सूरजपुर पुलिस व एलआईयू टीम के संयुक्त चेकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान भारत में रहने के लिए आवश्यक दस्तावेजों पासपोर्ट, वीजा आदि को चेक करने पर सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 23 विदेशी नागरिकों को भारत में रहने के लिए वैध कागजात न होने तथा चैकिंग के दौरान कार्यसरकार में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक शान्ति व्यवस्ता भंग करने के कारण गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment