मलाइका अरोड़ा नहीं बनना चाहती थीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा, कतराने की ये थी वजह

Rohit Kumar
2 Min Read

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में स्पॉट हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस का अर्जुन कपूर ध्यान रखते हुए नजर आए थे. लेकिन अब मलाइका ने रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने को लेकर खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उस पार्टी में नहीं जाना चाहती थीं.

पार्टी में नहीं होना चाहती थीं शामिल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के रिसेप्शन में नहीं जाना चाहती थीं. इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस का हाल ही में हुआ एक्सीडेंट था.

लोगों को बहलाना पड़ा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने आगे कहा कि ‘शारीरिक तौर पर मैं फिट हूं. लेकिन मेरी मानसिक हेल्थ अभी भी ठीक नहीं है. मुझे चिंता और एंग्जायटी है. अभी मुझे कहीं भी बाहर जाने के लिए पहले बहलाया जाता है. यहां तक कि रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी में जाने के लिए भी बहलाया गया था.’

लोगों को देखकर घबरा गई

‘अपनी गाड़ी के पास मैंने बहुत सारे लोगों को जैसे ही देखा तो बहुत घबरा गई थी. इस कार एक्सीडेंट के बाद मैं जैसे ही कार में बैठती हूं तो तुरंत सीट बेल्ट लगा लेती हूं फिर चाहे मैं पिछली सीट पर ही क्यों ना बैठी हूं.’

शादी के तुरंत बाद रखा था रिसेप्शन

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल को शादी की थी. शादी के तुरंत बाद इन दोनों ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग शामिल हुए थे. जिसमें करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, अयान मुखर्जी, के अलावा कई और लोग भी शामिल हुए थे. रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं.

Share This Article
Leave a Comment