महिला उन्नति संस्था संगठन ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी मे महिला सुरक्षा पर विचार गोष्ठी आयोजित की

Rohit Kumar
2 Min Read

देश मे महिलाओ एवम बच्चियों के साथ छेडछाड दुष्कर्म और हिंसा की बढती घटनाओ पर नियंत्रण हेतु एक सामाजिक संगठन के रूप मे अपनी जिममेदारी निभाते हुए महिला उन्नति संस्था संगठन ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी मे महिला सुरक्षा पर विचार गोष्ठी आयोजित कर “महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी” एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की । विचार गोष्ठी मे विचार रखते हुए नर्सिंग विभाग के डीन श्रीराज कुमार ने कहा कि महिलाओ के साथ बढ रही अपराध की घटनाये बेहद चिंतनीय है, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन- प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। प्रोफेसर आस्था सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा की दृष्टि से माहौल बहुत खराब है आये दिन छेडछाड दुष्कर्म की खबरें सुनकर बाहर आने जाने मे असुरक्षा महसूस होती है। वहीं संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि हमें स्वयं भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी किसी भी महिला एवम बच्ची के साथ हो रही हिंसा पर मुखर होना होगा साथ ही महिलाओ को अपने साथ हो रही हिंसा पर चुप्पी तोड़नी होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा ओमवीर बघेल ने बताया कि संगठन महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी नामक जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसके तहत नुक्कड नाटक-नारी चौपाल-गोष्ठी आयोजित कर महिलाओ को जागरूक किया जायेगा। गोष्ठी मे प्रोफेसर सुमन पाण्डेय, तृषा मेघानी, सौम्या पुष्कर और नलिनि जयकर आदि ने अपने विचार रखे।

Share This Article
Leave a Comment