तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ 14 सितंबर को महापंचायत, राकेश टिकैत ने किया ऐलान

News Desk
1 Min Read

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मथुरा में गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ 14 सितंबर को महापंचायत का ऐलान किया है। यह महापंचायत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर आयोजित की जाएगी।

चौधरी टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन करेंगे, जो संघर्ष से समाधान तक जारी रहेगा। यह निर्णय शुक्रवार को मथुरा में आयोजित शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय समन्वय समिति द्वारा लिया गया।

गौतमबुद्धनगर जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि तीनों प्राधिकरणों के जोनल अध्यक्षों के साथ समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर राजीव मलिक स्वयं समन्वय करेंगे।

अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण

इस आंदोलन में नोएडा प्राधिकरण के जोनल अध्यक्ष अशोक भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जोनल अध्यक्ष मनोज मावी और यमुना प्राधिकरण के जोनल अध्यक्ष रोबिन नागर शामिल होंगे।

यह धरना-प्रदर्शन किसानों और मजदूरों की सभी मांगों को लेकर किया जाएगा, जिसमें चौधरी राकेश टिकैत भी उपस्थित रहेंगे। यह आंदोलन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment