मकान मालिक ने किरायेदार से की मारपीट, जान से मारने की भी दी धमकी, मामला दर्ज

Amit
2 Min Read

वसुंधरा सेक्टर-5 के मकान मालिक पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-5 में किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां निवासी मयंक जायसवाल ने अपने मकान मालिक लोकेंद्र सिंह और उनके दो साथियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मयंक जायसवाल ने 13 जून 2025 को लोकेंद्र सिंह का मकान किराये पर लिया था, जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कुछ महीनों बाद मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा। मयंक ने बताया कि 29 सितंबर को जब वह मकान खाली कर रहे थे, उसी दौरान लोकेंद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ भी हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment