दिल्ली चांदनी चौक इलाके में युवक की सिर कूंचकर हत्या, दुकान की छत पर शव मिलने से सनसनी

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में एक युवक की पत्थर और चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे मजदूरों ने दुकान पर की छत्त पर युवक का शव देखकर शोर मचा दिया। शव मिलने की सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम और एफएसल की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।

जांच के दौरान पुलिस को शव के पास शराब की बोतल और दो गिलास मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या की गई है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान की जा रही

पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है।

दोपहर 12 बजे मिली पुलिस को सूचना

उत्तरी जिले के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कि ओल्ड लाजपत राय मार्केट, चांदनी चौक की दुकान में छत पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

चेहरे और सिर पर किया था वार

युवक की चेहरे और सिर पर पत्थर से वारकर हत्या की गई थी और शव के पास खून लगा एक पत्थर भी मिला। मृतक की पहचान के काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस को आशंका है कि युवक किसी दुकान पर काम करता होगा, इसको लेकर मार्केट की दुकानदारों से पहचान में सहयोग करने को कहा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की पड़ताल रही है।

Share This Article
Leave a Comment