ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 4 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिलाओं के लिये विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए। उक्त के क्रम में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में शुक्रवार को समस्त तहसीलदार के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं के हित संरक्षण हेतु कानून जैसे भारतीय दण्ड संहिता 1860, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, दण्ड प्रक्रिया संहिता, महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 दहेज प्रतिषेध कानून 1961 बच्चों का लैगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन शोषण (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 आदि के बारे में महिलाओ को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं के हितार्थ में संचालित येाजनओं के बारे में बैनर पोस्ट आदि लगवाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर के साथ आलोक चौहान तहसीलदार सदर,ज्योत्सना सिंह, नायब तहसीलदार जेवर,रामकृष्ण नायब तहसीलदार दादरी, पैनल अधिवक्ता कविता नागर,नीलम चन्द उपस्थित रही।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाये जाने के सदंर्भ में समस्त तहसीलदारों के साथ किया गया बैठक का आयोजन
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
