होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब का विक्रय न हो, इस उद्देश्य से आबकारी निरीक्षकों ने संदिग्ध ग्राम/स्थलों पर की छापेमारी

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा संवाददाता, जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिनव शाही एवं थाना सेक्टर 63 की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध ग्राम/स्थल छिजारसी व बहलोलपुर में स्थित संदिग्ध अड्डों पर दबिश दी गयी एवं होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार से अवैध शराब का विक्रय न हो ये सुनिश्चित किया गया। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, 2, 4 व थाना फेज 1 की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध ग्राम/स्थल सेक्टर 9 व सेक्टर 16 में स्थित संदिग्ध अड्डों पर दविश दी गयी एवं होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार से अवैध शराब का विक्रय न हो ये सुनिश्चित किया गया। आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment