अक्‍टूबर से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे खुला

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तराखंड में अब मौसम साफ बना हुआ है। बीते तीन दिन से सभी इलाकों में चटख धूप खिली है। जिसके चलते उमस फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि रात के समय पर अब हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है।

वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह 36 घंटे बाद खुला। वहीं, गंगोत्री हाईवे गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर खोला।

इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment