ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगे भीषण जाम की समीक्षा करने के लिए इन्होने अपने सुझाव दिए

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट परथला चौक के उद्घाटन के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगे भीषण जाम की समीक्षा करने के लिए आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम व नोएडा ट्रैफिक पुलिस की टीम के अधिकारी समीक्षा करने के लिए आए नेफोमा टीम के सदस्यों ने अधिकारियों को अपने सुझाव दिए, पहले गौर सिटी चौक पर अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की जिसमें यह तय हुआ कि वहां से रेडी पटरी से जो अतिक्रमण होता है उसको हटाया जाए और गौर सिटी मॉल के साथ वाली सर्विस रोड को इटेड़ा गोल चक्कर से मिला दिया जाए जोकि शाहबेरी जा रही है उसके बाद इटेडा गोल चक्कर पर ट्रैफिक डायवर्जन की समीक्षा की गई

कल पृथला फ्लाईओवर खुलने के बाद रात भीषण जाम लगने से गौर सिटी चार मूर्ति चौक, इटेड़ा गोल चक्कर पर यातायात व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई थी जिससे निवासियों को काफी दिक्कत हुई जिसका ट्वीट नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान द्वारा किया गया था ।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप दुली व ट्रैफिक एसीपी सौरभ व सभी अधिकारियों से मांग की कि जब तक अंडर पास फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड गौर सिटी चौक से एक मूर्ति चौक तक नहीं बनेगा तब तक समस्या का समाधान नहीं निकलेगा अभी हाल फिलहाल में जो सर्विस रोड चालू करना है डायवर्जन करना है उससे कुछ समय के लिए फायदा हो सकता है लेकिन पूरी तरह से राहत तभी मिलेगी जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी चौक और एक मूर्ति चौक पर अंडर पास फ्लाईओवर व एलिबेटिड रोड बनाए जाएंगे ।

नेफोमा टीम से अविनाश सिह, हरदम सिहं, आशीष बंसल, प्राधिकरण से महाप्रबंधक विशुराज, एसीईओ अमनदीप दुली, आर एस गौतम कपिल देव ट्रैफिक विभाग से एसीपी सौरभ, चंद्र प्रकाश मिश्रा ट्रेफिक इंस्पेक्टर आदि अधिकारीगण समीक्षा में मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment